News Website:
ब्लैक मंडे पर शेयर बाजार में कोहराम, Adani Group की Sanghi Industries का शेयर ₹51 पर लुढ़का
नई दिल्ली | BETULHUB: शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2,226.79 अंक यानी 2.95% की गिरावट के साथ 73,137.90 अंक पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में यह एक समय 3,939.68 अंक तक गिरकर 71,425.01 अंक पर भी पहुंच गया था। इस भारी गिरावट से निवेशकों को एक ही दिन में लगभग ₹14 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

इस गिरावट की आंच Adani Group की कंपनी Sanghi Industries Ltd तक भी पहुंची। कंपनी का शेयर 13% से ज्यादा टूटकर ₹51.05 के इंट्रा डे लो पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद प्राइस ₹59.09 था।
लगातार गिर रहा है शेयर
Sanghi Industries का 52 वीक हाई ₹118.20 और 52 वीक लो ₹50.10 है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप ₹1,525 करोड़ है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक शेयर में 5% और बीते 6 महीनों में 25% की गिरावट आई है। पिछले एक साल में निवेशकों को 45% तक का नुकसान झेलना पड़ा है।
दिसंबर तिमाही में घाटा
कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में ₹96.96 करोड़ का नेट घाटा हुआ। हालांकि यह घाटा पिछले वर्ष की तुलना में कुछ कम है, जब कंपनी को ₹201.55 करोड़ का नुकसान हुआ था।
Adani की बड़ी हिस्सेदारी
Ambuja Cements, जो Adani Group की कंपनी है, के पास Sanghi Industries की 58.08% हिस्सेदारी है। दिसंबर 2023 में Ambuja ने Sanghi Industries का अधिग्रहण किया था। इसके बाद अडानी समूह ने अपने सीमेंट बिजनेस को एकीकृत करते हुए Sanghi Industries और Penna Cement को Ambuja Cements में मर्ज करने की योजना घोषित की थी।









Leave a Reply