Highlighted Keywords:
नई दिल्ली – वक्फ संशोधन कानून (Wakf Amendment Law) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस कानून को असंवैधानिक करार देते हुए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज कुमार झा, मो. फैयाज अहमद और विधायक मो. नेहालुद्दीन ने मिलकर शीर्ष अदालत में तीन याचिकाएं दायर की हैं।

इन याचिकाओं के माध्यम से RJD ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने वक्फ संशोधन विधेयक को संविधान विरोधी तरीके से महज संख्याबल के आधार पर संसद के दोनों सदनों से पारित करवाया। RJD ने लोकसभा और राज्यसभा में इस विधेयक का विरोध करते हुए वोट भी खिलाफ में दिया था।
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने इस विधेयक को संसद में पारित करवा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इसे कानून का रूप दे दिया। इसके बाद से ही यह कानून लगातार विवादों में घिरा हुआ है।
इस कानून के खिलाफ कई मुस्लिम संगठन भी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार इस कानून के माध्यम से वक्फ की संपत्तियों को हड़पना चाहती है। RJD के अलावा कांग्रेस, AIMIM, और आप (AAP) समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।









Leave a Reply