ट्रंप के टैरिफ से भारत को हल्का असर, मैक्सिको को भारी नुकसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करते हुए आयातित वस्तुओं पर 10% का शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इसके तहत भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 26% टैरिफ लगाया गया है, जो यूरोपीय संघ (20%), जापान (24%) और दक्षिण कोरिया (25%) की तुलना में थोड़ा अधिक है। वहीं, चीन पर सबसे ज्यादा 34% टैरिफ लगाया गया है, जो पहले से मौजूद 20% शुल्क के अतिरिक्त है, यानी अब चीनी उत्पादों पर कुल 54% टैक्स हो गया है।

भारत की GDP पर असर कितना?
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका सीमित प्रभाव पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारत कोई जवाबी टैरिफ नहीं लगाता, तो GDP में 0.01% तक की मामूली गिरावट हो सकती है। कुछ अनुमानों के अनुसार, यह गिरावट 5 से 10 बेसिस प्वाइंट (0.05%-0.10%) तक हो सकती है। यदि टैरिफ बढ़ता है, तो यह प्रभाव 0.20% तक जा सकता है।
सबसे ज्यादा नुकसान किसका?
ट्रंप के इस टैरिफ फैसले से मैक्सिको को सबसे ज्यादा 2% GDP की गिरावट और 36.4 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, अन्य देशों पर असर इस प्रकार हो सकता है:
- कनाडा: 1.05% गिरावट (24.5 अरब डॉलर का नुकसान)
- वियतनाम: 0.99%
- थाईलैंड: 0.93%
- ताइवान: 0.68%
- स्विट्जरलैंड: 0.59%
- दक्षिण कोरिया: 0.58%
- चीन: 0.48%
- जापान: 0.19%
- इंडोनेशिया: 0.20%
- अमेरिका: 0.49%
क्या होगा आगे?
ट्रंप के इस फैसले पर कई देशों ने पलटवार की तैयारी कर ली है, जिससे वैश्विक व्यापार युद्ध (Trade War) का खतरा बढ़ सकता है। अगर देशों ने जवाबी टैरिफ लगाए, तो विश्व अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया गहरा सकता है।









Leave a Reply