Highlighted Words: बिहार कैडर, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सचिव स्तर, दिल्ली, IAS-IPS अधिकारी
बिहार कैडर के 27 IAS-IPS अधिकारी दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, कई बड़े पदों पर काबिज
बेतुलहब डेस्क: बिहार कैडर के 27 IAS और IPS अधिकारी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात हैं। इनमें से कई अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की टीम का हिस्सा हैं।
11 साल से केंद्र में सचिव स्तर के दो अधिकारी
सुनील बर्थवाल (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय) और राजित पुनहानी (राज्यसभा सचिवालय) पिछले 2014 से केंद्र सरकार में सेवा दे रहे हैं। इनके अलावा, 2001 बैच के श्रीधर चिरीबोलू वर्ष 2015 से दिल्ली में कार्यरत हैं।

2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारी
- सुजाता चतुर्वेदी – सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
- अतीश चंद्रा – अपर सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय
2019 में दिल्ली आए ये अधिकारी
- अंशूली आर्या – सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय
- साकेत कुमार – निजी सचिव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- कुलदीप नारायण – संयुक्त सचिव, शहरी कार्य मंत्रालय
- आर लक्ष्मणन – संयुक्त सचिव, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय
अन्य प्रमुख अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
- संजय कुमार – सचिव, शिक्षा मंत्रालय
- अरुणीश चावला – सचिव, वित्त मंत्रालय
- चंचल कुमार – सचिव, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय
- संदीप पौड्रिक – सचिव, इस्पात मंत्रालय
- विपिन कुमार – अध्यक्ष, विमानपतन प्राधिकरण
- राहुल कुमार – अध्यक्ष, CBSE
- विनय कुमार – संयुक्त सचिव, सड़क परिवहन मंत्रालय
- जितेंद्र श्रीवास्तव – संयुक्त सचिव, पेयजल मंत्रालय
- पलका साहनी – संयुक्त सचिव, औषधि एवं रसायन मंत्रालय
- आदेश तितरमारे – उपाध्यक्ष, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट
- रमण कुमार – निजी सचिव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- एम रामचंदरुडु – निदेशक, जनगणना कार्य
- आलोक रंजन घोष – निजी सचिव, उपराष्ट्रपति
- पंकज दीक्षित – निजी सचिव, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
- अमित कुमार – निजी सचिव, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनवाल
2025 में पांच अधिकारी होंगे रिटायर
इस साल पांच वरिष्ठ अधिकारी रिटायर होंगे, जिनमें दो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं:
- अमृत लाल मीणा (मुख्य सचिव, बिहार) – 31 अगस्त 2025
- चैतन्य प्रसाद (अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग) – 31 जुलाई 2025
- डॉ. एस सिद्धार्थ (1991 बैच) – 30 नवंबर 2025
बिहार कैडर के 27 अधिकारी दिल्ली में अहम पदों पर कार्यरत हैं और 2025 में नौकरशाही में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।









Leave a Reply