Highlighted Words: सिकंदर, गजनी, आमिर खान, सलमान खान, ए. आर. मुरुगदास
Article:
बेतुल: बॉलीवुड में क्रॉसओवर का ट्रेंड धीरे-धीरे बढ़ रहा है, और इस बार आमिर खान और सलमान खान ने मिलकर इसे और दिलचस्प बना दिया। हाल ही में सिकंदर और गजनी का जबरदस्त मिलन हुआ, जिसमें दोनों स्टार्स ने डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास की जमकर खिंचाई की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गजनी के संजय (आमिर खान) और सिकंदर के संजय (सलमान खान) एक साथ मस्ती करते दिखे। आमिर खान के मजेदार सवालों ने मुरुगदास को असहज कर दिया।

जब आमिर ने पूछा- असली सिकंदर कौन?
वीडियो में आमिर खान ने मुरुगदास से पूछा, “असली सिकंदर कौन है?” इस पर सलमान खान ने झट से जवाब दिया, “मैं तो पहले ही बन चुका हूं!” आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “तो मैं क्या करूं?” जिस पर सलमान ने ठहाका लगाते हुए जवाब दिया, “तुम ‘मस्त कलंदर’ बन जाओ!”
डांस, एक्टिंग और इमोशन में कौन बेस्ट?
इसके बाद आमिर ने मुरुगदास से पूछा, “सबसे अच्छा डांस कौन करता है?” तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया। फिर आमिर ने सवालों की झड़ी लगा दी- “सबसे अच्छा एक्शन कौन करता है? सबसे अच्छा रोता कौन है?” जब मुरुगदास जवाब नहीं दे पाए, तो आमिर खुद ही बोले, “सब कुछ सलमान करता है, तो मैं क्या हूं?”
इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, “तुम सबसे ज्यादा हार्ड वर्किंग हो और सबसे सीरियस भी।” आमिर ने मजाक में कहा, “मतलब सारी बोरिंग चीजें मेरे हिस्से आईं!”
फैंस को पसंद आया मजेदार अंदाज
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस को आमिर और सलमान की यह नोकझोंक खूब पसंद आ रही है। साथ ही, सिकंदर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है, जो 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
बेतुलहब पर पढ़ें बॉलीवुड की हर नई अपडेट सबसे पहले!




Leave a Reply