रणवीर इलाहाबादिया पर टूटा एक और झटका!
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया बीते दिनों विवादों में घिरे रहे हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट में की गई अश्लील टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। अब ऐसा लग रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से भी उनका ब्रेकअप हो गया है।
निक्की शर्मा का क्रिप्टिक पोस्ट!
टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे रणवीर से जोड़ा जा रहा है। वीडियो में उन्होंने लिखा—
“उसकी लड़की दोस्त, उसकी फेल हो चुकी टॉकिंग स्टेज है। लड़कियों, आंखें खुली रखो!”

इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर और निक्की का रिश्ता खत्म हो गया है।
फैंस के रिएक्शन!
लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा—
“तो क्या इसका मतलब यह है कि आपके सभी मेल फ्रेंड भी आपकी असफल बातचीत के मंच हैं?”
क्या सच में हुआ ब्रेकअप?
हालांकि रणवीर और निक्की ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन दोनों को कई बार हॉलिडे ट्रिप्स पर साथ देखा गया था। निक्की के इस पोस्ट के बाद अब अटकलें तेज हो गई हैं कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है।









Leave a Reply