☀️ Milk Price Hike: उगादी त्योहार से पहले बड़ा झटका, दूध से बने प्रोडक्ट्स भी होंगे महंगे
कर्नाटक सरकार ने नंदिनी दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) और किसान संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे कॉफी, चाय और मिठाइयों की कीमतों में भी इजाफा होगा।

➡️ त्योहार से पहले बढ़ी कीमतें
30 मार्च को कर्नाटक में उगादी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले ही दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।
➡️ क्यों बढ़ाई गई दूध की कीमत?
- सरकार पर 656.07 करोड़ रुपये का दूध सब्सिडी बकाया है।
- 9.04 लाख लाभार्थियों को अब तक बकाया राशि नहीं मिली है।
- किसान संगठनों ने 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी।
- सरकार ने 4 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी।
➡️ राज्यभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन
कर्नाटक में किसान संगठन और दूध फेडरेशन 50 रुपये प्रति लीटर खरीद मूल्य की मांग कर रहे हैं। MSP लागू होने तक 10 रुपये प्रति लीटर अंतरिम समर्थन मूल्य की भी मांग की गई है।




Leave a Reply