☀️आगरा में सपा सांसद के घर पर हमला, करणी सेना पर आरोप
उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर बुधवार को करणी सेना से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आगरा में मौजूद थे, जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
इस घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा,

“अब बुलडोजर भी छिन गया क्या? अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है और कोई और चला रहा है। अब क्या विदाई की बेला में पद के साथ पहचान भी छीन लेंगे?”
➡️ पुलिस नाकाम, हमलावरों ने किया बड़ा प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद के घर तक करीब 20 किमी के दायरे में पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने में नाकाम रही। करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे पुलिस की तैयारियां धरी रह गईं।
- 100 से ज्यादा गाड़ियों में कार्यकर्ता सवार होकर पहुंचे।
- करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र चौहान भी मौजूद थे।
- घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
➡️ पुलिस की कार्रवाई और सरकार पर सवाल
पुलिस का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई जगहों पर हमलावरों को रोकने की कोशिश की गई, जिससे स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सका।
इस हमले के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कड़ी आलोचना की।




Leave a Reply