Rain Alert! अगले 48 घंटे में मौसम का बड़ा बदलाव, 8 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का खतरा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 31 मार्च के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

☁ उत्तर भारत: बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
✅ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश – 26-28 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव।
✅ उत्तराखंड – 26-28 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
✅ कश्मीर – 26 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना।
✅ पंजाब – 26-27 मार्च को छिटपुट बारिश हो सकती है।
⛈ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का पूर्वानुमान
✅ अरुणाचल प्रदेश – 28-29 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी संभव।
✅ कोंकण, गोवा, कर्नाटक और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र – 26 मार्च को तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और बारिश का अलर्ट।
✅ केरल और माहे – 26-27 मार्च तक आंधी और बारिश की संभावना।
🌡 गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव का अलर्ट
✅ उत्तर-पश्चिम भारत – अगले 2 दिनों में तापमान 2-3°C बढ़ेगा और फिर 3-5°C की गिरावट होगी।
✅ पूर्वी भारत – अगले 4-5 दिनों में तापमान 4-6°C तक बढ़ सकता है।
✅ गुजरात – तापमान 2-3°C गिरने के बाद फिर से बढ़ेगा।
✅ ओडिशा – 29-31 मार्च के दौरान लू चलने की आशंका।
✅ तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश – 27-29 मार्च तक गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा।
🌤 दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूर्वानुमान (25-28 मार्च 2025)
✅ पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 16°C दर्ज किया गया।
✅ 27 मार्च: आसमान साफ रहेगा, दोपहर में हवा की गति 20-24 किमी/घंटा होगी।
✅ अधिकतम तापमान: 36-38°C | न्यूनतम तापमान: 18-20°C
⚠ सलाह: मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोग सतर्क रहें और अपनी यात्रा योजनाएं सोच-समझकर बनाएं।









Leave a Reply