शॉकिंग ट्विस्ट: क्या वसुंधरा की साजिश से जेल गया राघव?
टीवी सीरियल अनुपमा के 26 मार्च 2025 के एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। प्रेम और राही के फैसलों से जहां एक तरफ कोठारी परिवार में हलचल मच जाएगी, वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा कोठारी का राज उजागर होने की कगार पर है। आखिर क्या है वो बड़ा सच जो मोटी बा इतने सालों से छुपा रही हैं?
प्रेम का कोठारी मेंशन लौटने का फैसला
प्रेम को एहसास हो गया है कि राही उस किराए के घर में सुरक्षित नहीं है। वह वसुंधरा और पराग कोठारी से पूछेगा, “क्या हम आपके साथ कोठारी मेंशन में रह सकते हैं?” इस सवाल से सभी चौंक जाएंगे। लेकिन वसुंधरा खुशी से रो पड़ेगी और कहेगी, “ये तेरा ही घर है टिंकू, अपने घर आने के लिए कोई पूछता है क्या?” पराग भी अंदर ही अंदर संतुष्ट होगा कि उसका बेटा वापस आ रहा है, जबकि गौतम इस फैसले से नाराज दिखेगा।
गौतम को डर है कि प्रेम की वापसी से उसकी पोजिशन खतरे में पड़ जाएगी। वह प्रार्थना से कहेगा, “मैंने इस कंपनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है, प्रेम को कोई हक नहीं!”

वसुंधरा के राज से क्यों घबरा गई मोटी बा?
सीरियल में एक बड़ा खुलासा तब होगा जब वसुंधरा को पता चलेगा कि अनुपमा सेंट्रल जेल में डांस सिखा रही है। यह सुनते ही उसका चेहरा उतर जाएगा और वह बुरी तरह घबरा जाएगी। घर आकर भी जब-जब सेंट्रल जेल का नाम लिया जाएगा, उसकी हालत बिगड़ने लगेगी।
पराग कोठारी जब अपनी मां को चिंता में देखेगा, तो कहेगा, “बा, आपने कहा था ना कि ये राज हमेशा राज ही रहेगा?” यह इशारा करता है कि राघव की जेल की सजा के पीछे कहीं ना कहीं वसुंधरा का हाथ है!
राघव को जेल क्यों जाना पड़ा?
जब अनुपमा एक मंदिर में राघव की मां से टकराती है, तो वह कहती है, “मेरा बेटा उस गुनाह की सजा काट रहा है जो उसने किया ही नहीं!” यह सुनकर अनुपमा चौंक जाती है। यह साफ इशारा करता है कि राघव को किसी साजिश के तहत फंसाया गया है और इसमें वसुंधरा कोठारी की भूमिका हो सकती है!
प्रेम पर मंडरा रहा है खतरा!
राघव की जेल से रिहाई हो जाएगी, लेकिन वह खुद जेलर से रोकर कहेगा, “मैं बाहर की दुनिया में किसी को नहीं जानता, मुझे मत भेजिए!” लेकिन जेलर उसे समझाएगा कि अब उसे नई जिंदगी शुरू करनी होगी।
एपिसोड के अंत में एक रहस्यमयी शख्स दिखाई देगा, जो प्रेम और ख्याति की तस्वीरें देख रहा होगा। अचानक वह प्रेम की तस्वीर को आग लगा देगा! इससे साफ है कि प्रेम की जिंदगी खतरे में है। आखिर यह शख्स कौन है? यह बड़ा राज जल्द खुलने वाला है!




Leave a Reply