टीवी के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आने वाले सचिन त्यागी ने रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी रक्षंदा खान के साथ पूरे 30 दिन तक रोजा रखते हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस्लाम धर्म को समझने के लिए हदीस भी पढ़ी।
रमजान पर पत्नी के साथ रखते हैं रोजा
एक इंटरव्यू में सचिन त्यागी ने बताया कि मुंबई के वातावरण में रोजा रखना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे प्यार और विश्वास के साथ अपनाया। पहले उन्हें यह मुश्किल लगता था, लेकिन अब वह इसे खुशी से निभाते हैं।

सब धर्मों का संदेश एक ही है
सचिन त्यागी ने यह भी बताया कि जब उनकी मुलाकात रक्षंदा खान से हुई, तो वह इस्लाम को समझना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने हदीस के 1200-1400 पॉइंट्स पढ़ने की कोशिश की। उनका मानना है कि हर धर्म में प्रेम और अच्छाई का संदेश दिया गया है और सभी एक ही ईश्वर की बात करते हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान
सचिन त्यागी 2016 से स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ रहे हैं और उनके किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है|
Leave a Reply