दिल्ली बजट 2025 में बीजेपी सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वृद्धा पेंशन योजना की राशि में ₹500 की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। अब 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों को ₹2500 प्रति माह, जबकि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ₹3000 प्रति माह पेंशन मिलेगी। इस योजना के लिए सरकार ने ₹3227 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

महिलाओं और सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के लिए बड़ी घोषणाएं
- गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 की सहायता राशि – इसके लिए ₹200 करोड़ का बजट तय किया गया।
- महिला समृद्धि योजना के तहत ₹2500 की सहायता – इसके लिए ₹5100 करोड़ आवंटित।
- सीनियर सिटीजन एसोसिएशन को ग्रांट – ₹20 करोड़ का बजट, पिछली सरकार में यह ग्रांट रुकी हुई थी।
किसानों को भी बड़ी राहत
दिल्ली सरकार ने किसानों के लिए ₹1157 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। ग्रामीण क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए फिर से ग्रामीण बोर्ड बनाया जाएगा। किसानों को ₹9000 की अनुदान राशि भी दी जाएगी, जिसके लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।









Leave a Reply