Keywords: दिल्ली बजट 2025, रेखा गुप्ता, भाजपा सरकार, मुफ्त योजनाएं, यमुना सफाई
दिल्ली की भाजपा सरकार मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जो इस बार वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं, 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट सदन में पेश करेंगी।
क्या होंगे बजट के मुख्य फोकस क्षेत्र?
भाजपा सरकार ने इस बार “विकसित दिल्ली” थीम पर बजट तैयार किया है। इसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा सुधार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पानी संकट और यमुना सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है।

- महिला सशक्तिकरण: महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को ₹2500 प्रति माह देने की योजना पर बजट आवंटन संभव।
- यमुना सफाई और रिवर फ्रंट: सरकार यमुना नदी की सफाई और रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए बजट का प्रावधान कर सकती है।
- स्वास्थ्य सेवाएं: नए सरकारी अस्पतालों का निर्माण और मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने पर जोर।
- पानी और सीवर समाधान: दिल्ली जल बोर्ड का बजट बढ़ाकर जल संकट और जलभराव की समस्याओं के समाधान पर काम होगा।
- परिवहन और आधारभूत संरचना: नई बसें, मेट्रो फेज-4 को गति और सड़कों के पुनर्विकास पर फोकस।
दिल्लीवालों को मिलेंगी ये 5 बड़ी सौगातें
1️⃣मुफ्त बिजली और पानी की योजना जारी रहेगी
2️⃣यमुना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट की घोषणानए अस्पतालों के निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं में सुध
3️⃣महिलाओं के लिए ₹2500 की आर्थिक सहायता योजना।
- दिल्ली देहात और संपत्ति कर में राहत की संभावनाएं।
बजट के लिए सरकार को कहां से मिलेगा पैसा?
दिल्ली सरकार के मुख्य राजस्व स्रोत में GST, वैट, संपत्ति कर, स्टांप ड्यूटी, वाहन पंजीकरण टैक्स शामिल हैं। केंद्र सरकार से भी विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी। भाजपा सरकार आने के बाद रुकी हुई केंद्र योजनाओं को लागू करने में तेजी लाई जाएगी।
अगले अपडेट के लिए जुड़े रहें BETULHUB के साथ!









Leave a Reply