नागपुर में दंगे के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन
नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर पर आज बुलडोजर चला। प्रशासन ने उसके घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया, जिसे बिना अनुमति के बनाया गया था। यह कार्रवाई नागपुर महानगरपालिका द्वारा की गई, जिसमें भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
फहीम खान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
फहीम खान, जो माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का शहर प्रमुख रहा है, को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ देशद्रोह सहित कई धाराओं में केस दर्ज है। प्रशासन ने पहले ही उसे नोटिस भेजा था, जिसमें उसके घर के अवैध निर्माण का उल्लेख किया गया था।

कैसे भड़की थी नागपुर हिंसा?
यह हिंसा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रदर्शन के दौरान भड़की थी। अफवाह फैली थी कि प्रदर्शन में एक कपड़ा जलाया गया, जिसमें कुरान की आयतें लिखी थीं। इस अफवाह से भड़के लोगों ने हमला किया, जिसमें पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए, वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की गई।
आरएसएस मुख्यालय के पास हुई थी हिंसा
नागपुर के महल इलाके में हुई इस हिंसा के दौरान, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी स्थित है, इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया था। प्रशासन अब इस मामले में लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।
Leave a Reply