Smallcap कंपनी नेपरोल इनवेस्टमेंट्स (Naperol Investments) ने अपने निवेशकों को खुशखबरी दी है। कंपनी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹9 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है।
27 मार्च 2025 होगी रिकॉर्ड डेट
इस डिविडेंड का लाभ उन्हीं शेयरधारकों को मिलेगा, जिनका नाम 27 मार्च 2025 तक कंपनी के मेंबर रजिस्टर या डिपॉजिटरी रिकॉर्ड में होगा। कंपनी के बोर्ड ने इस फैसले को 21 मार्च 2025 को मंजूरी दी थी।

पहले भी मिल चुका है डिविडेंड
इससे पहले, कंपनी ने 20 अक्टूबर 2023 को ₹1 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया था, जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2023 थी।
शेयर में भारी गिरावट, 6 महीने में 50% टूटा
वाडिया ग्रुप की इस कंपनी के शेयर की वर्तमान कीमत ₹868.50 है, जबकि इसका फेस वैल्यू ₹10 है। शेयर पिछले 6 महीनों में 50% गिर चुका है और साल 2025 में अब तक 28% की गिरावट देख चुका है।
मार्केट परफॉर्मेंस और 52 वीक हाई-लो
- 52 सप्ताह का उच्च स्तर: ₹2,041 (16 सितंबर 2024)
- 52 सप्ताह का निचला स्तर: ₹772 (5 मार्च 2025)
- अपर सर्किट: ₹1,042.20
- लोअर सर्किट: ₹694.80
- मार्केट कैप: करीब ₹500 करोड़




Leave a Reply