नागपुर हिंसा में घायल इरफान अंसारी की मौत
नागपुर में हुई हिंसा के दौरान घायल हुए 38 वर्षीय इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। उसे गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद वह बीते 6 दिनों से वेंटिलेटर पर था।
कैसे हुई घटना?
इरफान अंसारी नवाज नगर का रहने वाला था और सोमवार रात 11:30 बजे रेलवे स्टेशन जा रहा था, जब उस पर हमला हुआ। पुलिस को वह गंभीर हालत में मिला और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई।

104 लोग गिरफ्तार, हिंसा की जांच जारी
सोमवार शाम हुई हिंसा पर पुलिस ने 5-6 घंटे में काबू पा लिया। अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।
सीएम फडणवीस ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नागपुर की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
Leave a Reply