नागपुर हिंसा: नागपुर में हुई हिंसा के दौरान घायल हुए 38 वर्षीय इरफान अंसारी की शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इरफान नवाज नगर का निवासी था और सोमवार रात 11:30 बजे रेलवे स्टेशन जाते समय उस पर हमला हुआ था।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को इरफान अंसारी घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पिछले 6 दिनों से वेंटिलेटर पर था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई।

CM फडणवीस ने की बैठक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर की कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
104 लोग गिरफ्तार
सोमवार को भड़की हिंसा पर 5-6 घंटे में काबू पा लिया गया था। पुलिस ने अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियोज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान जारी है।









Leave a Reply