Betul News: बैतूल में अपराधों की बढ़ती घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार रात गंज थाना क्षेत्र में हाईवे व्यापारी अशोक पवार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूर्व विधायक निलय डागा ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला।

व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल
निलय डागा ने कहा कि भाजपा के राज में व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बैतूल से लेकर प्रदेश और केंद्र तक भाजपा की सरकार होने के बावजूद अपराधियों को कानून का डर नहीं है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन जिले में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करे।
घटना का पूरा विवरण
मंगलवार रात करीब 9 बजे अशोक पवार अपनी भाय मशीनरी एंड हाईवे दुकान पर थे, तभी अज्ञात हमलावर उनकी दुकान में घुसा और सीने में गोली मारकर फरार हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद बैतूल के व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
बढ़ते अपराधों से व्यापारी दहशत में
निलय डागा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बैतूल में अपराधों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। चाकूबाजी, लूट और गोली चलाने की घटनाओं ने व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम है, तो फिर जनता सुरक्षा की उम्मीद किससे करे? उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।




Leave a Reply