बैतूल: जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 13 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है। भीमपुर और चिचोली ब्लॉक में फर्जी भुगतान और अनियमितताओं का यह मामला सामने आया है।

कैसे हुआ घोटाला?
- ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेंद्र परिहार ने अपने नाम से और कई फर्जी वेंडर बनाकर भुगतान कराया।
- इन वेंडरों ने कोई काम नहीं किया, फिर भी उन्हें पैसे दिए गए।
- परिहार खुद डिमांड जनरेट करता था और अपने सहयोगियों की मदद से भुगतान कराता था।
- चिचोली और भीमपुर ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर भी संलिप्त पाए गए।
- जनपद पंचायत में डिजिटल सिग्नेचर का गलत इस्तेमाल किया गया।
जांच और कार्रवाई
- तीन सदस्यीय टीम गठित – इसमें जिला कोषालय अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी और परियोजना अधिकारी शामिल।
- एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और संपत्ति कुर्क की जाएगी।
- सरकारी धन की हेराफेरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।




Leave a Reply