राघव के अतीत से उठा पर्दा, अनुपमा को लगा बड़ा झटका!
स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो में राघव (मनीष गोयल) के अतीत की झलक दिखाई गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि उसका कनेक्शन अनुज की बेटी राही से हो सकता है।

अनुपमा और राघव की पहली मुलाकात
लेटेस्ट प्रोमो में अनुपमा अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। लाल साड़ी, बालों में लटें और लाल लिपस्टिक में सजी अनुपमा जेल में कैदियों को डांस सिखा रही होती हैं। तभी वहां राघव आता है और बेहोश होकर गिरने वाला होता है, लेकिन अनुपमा उसे थाम लेती है। उसकी हथेली पर चोट देख वह चौंक जाती है और उसकी मदद करती है।
राघव को याद आया अपना दर्दनाक अतीत
राघव जब अपनी चोट की देखभाल करवा रहा होता है, तभी अनुपमा उससे पूछती है कि उसे यह घाव कैसे लगा। इसी दौरान अनुपमा को अचानक एक फोन कॉल आता है, जिसके बाद वह घबराकर “राही” का नाम चिल्लाती है। तभी राघव को अपना अतीत याद आता है, जिसमें एक महिला ने आत्मरक्षा में उस पर चाकू से वार किया था, जिससे उसकी हथेली और सिर घायल हो गए थे।
क्या राही से जुड़ा है राघव का अतीत?
इस प्रोमो के साथ कैप्शन दिया गया है, “राघव के जख्मों पर मरहम लगा रही है अनुपमा, लेकिन क्या होगा जब उसे पता चलेगा, कि वो ही है राही का गुनहगार?” यह देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं कि राघव और राही का क्या रिश्ता है।
एक यूजर ने लिखा, “अनुज से ना सही, उसकी बेटी से तो राघव का गहरा पास्ट जुड़ा हुआ है… अब मजा आएगा!”
क्या अनुपमा को मिलेगा राही के सवालों का जवाब?
अब देखने वाली बात यह होगी कि अनुपमा को सच का पता कब चलता है और क्या राघव वाकई राही का गुनहगार है या यह सिर्फ एक गलतफहमी है?




Leave a Reply