ट्रंप को एक घंटे इंतजार कराकर पुतिन ने किया ‘पावर प्ले’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर फोन पर बातचीत हुई। इस चर्चा में युद्ध विराम और ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस वार्ता से पहले पुतिन ने ट्रंप को लगभग एक घंटे तक इंतजार कराया, जिसे कूटनीतिक ‘पावर प्ले’ के रूप में देखा जा रहा है।

पुतिन ने फोन कॉल को किया अनदेखा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और पुतिन की कॉल रूसी समयानुसार शाम 4 PM से 6 PM के बीच होनी थी। जब पुतिन को कॉल के बारे में याद दिलाया गया, तो उन्होंने इसे स्माइली भेजकर नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद, वह अपने वार्षिक व्यापारिक कार्यक्रम में व्यस्त रहे और करीब 5 PM के बाद ट्रंप से बात की।
संघर्ष विराम प्रस्ताव को ठुकराया
ट्रंप ने इस वार्ता को “शानदार” बताया, लेकिन रूस ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिनों के युद्ध विराम को खारिज कर दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने संघर्ष विराम का समर्थन किया, लेकिन रूस ने उसी रात 40 से अधिक ड्रोन हमले कर दिए, जिनमें सुमी और कीव क्षेत्र के अस्पतालों को निशाना बनाया गया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस घटना ने हलचल मचा दी। कई यूज़र्स ने इसे ट्रंप का अपमान बताया। एक यूज़र ने लिखा, “पुतिन हमेशा ताकत का खेल खेलते हैं, लेकिन यह बहुत ज्यादा था।”
क्या यह रूस का बड़ा संकेत है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पुतिन ने यह दिखा दिया कि संघर्ष विराम उनकी प्राथमिकता नहीं है। बल्कि, वह अपने एजेंडे के तहत वैश्विक नेताओं को असमंजस में डालते रहेंगे।









Leave a Reply