RCB फैंस का जुनून: नंगे पैर आग पर चले, वीडियो वायरल
IPL 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस ने अपनी टीम के प्रति जबरदस्त दीवानगी दिखाई है। एक वायरल वीडियो में तीन फैंस नंगे पैर आग के अंगारों पर चलते नजर आ रहे हैं। इनमें से पहला फैन हाथ जोड़े हुए दिखा, मानो वह इस बार RCB की IPL ट्रॉफी जीतने की प्रार्थना कर रहा हो। उसके बाद दो बच्चे भी इसी तरह आग पर चलते नजर आए।
RCB फैंस का अनोखा समर्थन
RCB के फैंस हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। 2024 में जब RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में एंट्री ली थी, तो बेंगलुरु की सड़कों पर फैंस का जमावड़ा लग गया था। अब एक और घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

क्या रजत पाटीदार बदलेंगे RCB की किस्मत?
IPL 2025 में रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान बनाया गया है। इससे पहले, फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे थे। पाटीदार के पास IPL में कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश को मजबूत नेतृत्व दिया।
क्या इस बार RCB का भाग्य बदलेगा और टीम पहली बार IPL ट्रॉफी जीतने में सफल होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।




Leave a Reply