बैतूल: केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री द्रगादास उइके ने बैतूल जिला अस्पताल में 97.59 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। ये उपकरण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने अपनी CSR पहल के तहत प्रदान किए हैं।

मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इन उपकरणों में वीडियो एंडोस्कोपी मशीन, इकोकार्डियोग्राफी मशीन, टीएमटी मशीन, रोटी मेकर मशीन और मॉनिटरिंग यूनिट शामिल हैं। इनकी मदद से मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
दो साल पहले आया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि इन उपकरणों के लिए प्रस्ताव दो साल पहले दिया गया था, लेकिन अब जाकर अस्पताल को ये सुविधाएं मिली हैं। इसी बीच, TMT और इकोकार्डियोग्राफी मशीन सरकार ने खुद उपलब्ध करवा दी थी।
ठेकेदार ने लगाई थी रोटी मेकर मशीन
इससे पहले अस्पताल में ठेकेदार द्वारा लगाई गई रोटी मेकर मशीन ठीक से काम नहीं कर रही थी, जिसे अब CSR फंड से बदल दिया गया है।
मंत्री उइके ने की सराहना

मंत्री उइके ने पावर ग्रिड के इस योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके और सिविल सर्जन डॉ. जफरियाब घोरे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।




Leave a Reply