मुलताई: चौथिया गांव में जंगली सूअर के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। रविवार दोपहर गेंहू की कटाई के दौरान यह हादसा हुआ।
हमले में महिला का पैर टूटा

पीड़ित पुष्पा धुर्वे (40 वर्ष) का पैर टूट गया और कमर पर भी गंभीर चोटें आईं। दूसरी महिला संजू पाटेकर (45 वर्ष) भी बुरी तरह घायल हो गईं।

घायल महिलाओं को 108 एंबुलेंस से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कैसे हुआ हमला?

संजू पाटेकर ने बताया कि वे गेहूं की कटाई कर रही थीं, तभी अचानक जंगली सूअर ने पुष्पा पर हमला कर दिया। जब संजू ने बचाने की कोशिश की, तो सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनका एक पैर चोटिल हो गया।

गांव में बढ़ रहा जंगली सूअरों का आतंक
गांव के उपसरपंच सतीश डोंगरे ने बताया कि इलाके में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की फसलों को भी नुकसान हो रहा है।




Leave a Reply