
बैतूल: गौठाना क्षेत्र स्थित बैतूल टाउन फेस-1 में नाले की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने जेसीबी मशीन से कार्रवाई की। 20,000 वर्ग फुट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, जबकि 20 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख

कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। दो कॉलोनाइजरों द्वारा नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। तहसीलदार जगदीश पाटे की रिपोर्ट के अनुसार अनुपम बाजपेयी ने 5,500 वर्ग फुट में 5 लोगों को और सुंदरलाल सूर्यवंशी ने 15,000 वर्ग फुट में 15 लोगों को बसाया था।

सीमांकन और कानूनी कार्रवाई

17 फरवरी को बैतूल एसडीएम के नेतृत्व में भूमि सीमांकन किया गया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। कलेक्टर ने दोनों कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन पहले भी चार-पांच बार कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कॉलोनाइजरों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी।




Leave a Reply