NiHighlight Words: अमिताभ बच्चन, कौन बनेगा करोड़पति, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, नया होस्ट
Kaun Banega Crorepati: भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) को सालों से अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि 82 वर्षीय बिग बी जल्द ही शो से अलग होने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि उनके बाद KBC की गद्दी कौन संभालेगा?

क्या अमिताभ बच्चन छोड़ रहे हैं KBC?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अपना वर्कलोड कम करना चाहते हैं और उन्होंने KBC 15 के दौरान ही सोनी टीवी को संकेत दे दिया था कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई उपयुक्त रिप्लेसमेंट नहीं मिलने के कारण वे KBC 16 भी होस्ट करते नजर आ सकते हैं।
कौन बनेगा KBC का अगला होस्ट?
हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक एड एजेंसी ने 768 लोगों पर एक सर्वे किया, जिसमें दर्शकों से पूछा गया कि वे KBC के अगले होस्ट के रूप में किसे देखना पसंद करेंगे।
शाहरुख खान हैं पहली पसंद
सर्वे के नतीजों में सबसे ऊपर नाम आया बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान का। बता दें कि 2007 में KBC सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था, और अब फिर से दर्शक उन्हें इस भूमिका में देखना चाहते हैं।
ऐश्वर्या राय भी रेस में शामिल
शाहरुख खान के बाद सर्वे में दूसरे नंबर पर ऐश्वर्या राय का नाम आया। दर्शकों का मानना है कि अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय इस शो की बेहतरीन होस्ट बन सकती हैं।
महेंद्र सिंह धोनी भी टॉप 3 में
दिलचस्प बात ये है कि इस सर्वे में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। हालांकि, अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि अमिताभ बच्चन के बाद KBC का अगला होस्ट कौन होगा।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या शाहरुख खान या ऐश्वर्या राय में से कोई KBC की गद्दी संभालता है या कोई नया नाम सामने आता है!




Leave a Reply