Betul News:
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय से अपहृत नाबालिग लड़की को मुलताई पुलिस ने महाराष्ट्र के आरोपी के साथ ताप्ती सरोवर के पास से बरामद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की स्कूल जाते समय लापता हुई थी।
मुलताई पुलिस की सतर्कता से खुलासा
रविवार रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की स्कूल ड्रेस में अकेली घूम रही है। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो अपहरण की सच्चाई सामने आई।

महाराष्ट्र से लाया था आरोपी
लड़की को किशोर नामक आरोपी ने महाराष्ट्र के वड़ोदरा से अपने साथ लाया था। आरोपी का इरादा लड़की को वड़ोदरा ले जाने का था, लेकिन साधन न मिलने के कारण वह ताप्ती सरोवर के आसपास घूम रहा था।
मुगलसराय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मुलताई पुलिस ने मुगलसराय पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद लड़की के परिजन मुलताई पहुंचे। आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Leave a Reply