2035 में कैसी होगी दुनिया? एक्सपर्ट्स की बड़ी भविष्यवाणी
विश्व युद्ध, जलवायु संकट और महामारी की चेतावनी
आने वाले 10 वर्षों में वैश्विक परिस्थितियां और खराब हो सकती हैं। 357 से अधिक वैश्विक विशेषज्ञों के सर्वेक्षण के अनुसार, तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) की आशंका बनी हुई है। इस दौरान अमेरिका, रूस और चीन के बीच बड़े पैमाने पर टकराव हो सकता है।
परमाणु और स्पेस वॉर की संभावना
40% से अधिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2035 तक दुनिया में परमाणु हथियारों (Nuclear Weapons) का उपयोग हो सकता है और युद्ध बाह्य अंतरिक्ष (Outer Space) तक फैल सकता है। अमेरिका द्वारा यूएस स्पेस फोर्स (US Space Force) की स्थापना इसी खतरे का संकेत देती है।

जलवायु परिवर्तन: मानवता के लिए बड़ा खतरा
जलवायु परिवर्तन (Climate Change) भी गंभीर संकट बन सकता है। 30% विशेषज्ञों ने इसे विश्व के लिए दूसरा सबसे बड़ा खतरा बताया है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण आपदाएं और खाद्य संकट बढ़ सकते हैं।
नई महामारी का डर
कुछ विशेषज्ञों ने नई महामारी (New Pandemic) के फैलने की चेतावनी दी है, जो वैश्विक स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती है।
दुनिया बदतर होगी या बेहतर?
सर्वेक्षण के अनुसार, 62% विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 10 वर्षों में दुनिया की स्थिति खराब हो जाएगी, जबकि 38% का मानना है कि हालात बेहतर होंगे।









Leave a Reply