मुख्य बिंदु:
✔ महिला सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की सहायता राशि आज नहीं आएगी।
✔ बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
✔ योजना के लिए नई पात्रता शर्तें जारी की गई हैं।
✔ दिल्ली सरकार जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी।
✔ कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ी उम्मीद थी कि महिला सम्मान योजना के तहत उनके बैंक खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर होगी, लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल भुगतान नहीं किया जाएगा।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
दिल्ली सरकार ने योजना के लिए सख्त शर्तें तय की हैं:
✅ महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए।
✅ लाभ पाने के लिए बीपीएल कार्ड अनिवार्य है।
✅ महिला किसी अन्य सरकारी योजना की लाभार्थी नहीं होनी चाहिए।
✅ दिल्ली में कम से कम 5 साल का निवास प्रमाण होना जरूरी।
✅ आधार से लिंक दिल्ली स्थित बैंक अकाउंट होना आवश्यक।
✅ परिवार की सालाना आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यदि परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है, तो खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड दिखाना होगा। 3 लाख रुपये तक की आय होने पर एसडीएम या अन्य अधिकृत अधिकारी से जारी आय प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
महिलाएं कर रही थीं इंतजार
दिल्ली सरकार ने आज सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई थी, जिसमें इस योजना की अंतिम गाइडलाइन को मंजूरी देने की उम्मीद थी। सरकार की ओर से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि राशि ट्रांसफर में अभी देरी होगी, लेकिन पात्र महिलाओं को लाभ जल्द दिया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि “आज सुबह से दिल्ली की महिलाएं अपने फोन देख रही थीं, लेकिन पैसे नहीं आए।” अब सबकी नजर कैबिनेट बैठक के निर्णय पर टिकी है।









Leave a Reply